अमरीका और ईरान में 14 सूत्री अंतरिम करार पर बनी सहमति

18-Jun-2026 07:53 PM

जेनेवा। अमरीका तथा ईरान के बीच 14 सूत्री अंतिम करार पर सहमति बन गई है और दोनों देशों के राष्ट्र्पति ने समझौते के दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। अगले 60 दिनों तक दोनों देश बातचीत कर सकते हैं और एक-दूसरे की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। यदि सब कुछ सामान्य रहा तो ईरान को आगे काफी रियायत दी जा सकती है।

अमरीकी राष्ट्र्पति ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट जहाजों की आवाजाही के लिए पूरी तरह खुल गया है और अगले 60 दिनों तक वहां किसी जहाज से कोई टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। उसके बाद इस जलडमरूमध्य का संचालन ईरान तथा ओमान द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

उधर ईरान बार-बार कह रहा है कि होर्मुज स्ट्रेट से यातायात अब पहले की तरह स्वतंत्र या निर्बाध नहीं रहेगा और इस पर उसका नियंत्रण बना रहेगा।

इसका मतलब यह हुआ कि दो माह के बाद जहाजों / टैंकर्स को टोल टैक्स देना पड़ सकता है। कुछ मित्र देशों को इसमें रियायत भी दी जा सकती है। शांति समझौता होने के बाद क्रूड खनिज तेल का वैश्विक बाजार भाव काफी घट गया है।