बफर में दलहन का स्टॉक
07-Mar-2025 11:33 AM
बफर में दलहन का स्टॉक
स्रोत दैनिक जागरण
कुल दलहन मात्रा 14.5 लाख टन
तुवर: 35,000 टन
उड़द: 9,000 टन (मानक: 4 लाख टन)
चना: 97,000 टन (मानक: 10 लाख टन)
मसूर: 5 लाख टन (मानक: 10 लाख टन)
★ केंद्रीय पूल में दलहनों का स्टॉक बेहद नाजुक जिसका मुख्य कारण भाव MSP से ऊंचे होना।
★ केंद्रीय पूल में 2021-22 में यह स्टॉक 30 लाख टन व 2022-23 में 28 लाख टन था। जिसमें से सबसे अधिक मात्रा चना की थी।
★ यहाँ तक की बफर स्टॉक बनाने के लिए विदेशी तुवर व मसूर की खरीद की गयी थी। जिसे बाद में बाजारों में बेचा गया।
★ 2024 में मांग व खपत को पूरा करने के लिए विदेशों से बड़ी मात्रा में दलहन का किया गया आयात।
★ कैलेंडर वर्ष 2024 में 62 लाख टन दलहन का आयात हुआ जिसमें से अकेले मटर की मात्रा लगभग आधी थी।
★ 1 मार्च से मटर आयात शुल्क व नियमों में दी गयी छूट को वापस लिया गया। परन्तु इसके बावजूद दलहनों की कीमतें नही बढ़ी जिसका मुख्य कारण पोर्ट पर पड़ा मटर का विशाल स्टॉक और नए चना/मटर की आवक भी है।
★ आई ग्रेन इंडिया की मानें तो मटर/चना में थोड़ी बहुत आवक के दबाव से भाव टूट सकते हैं परन्तु उसके बाद मांग का समर्थन मिलने से बढ़ने चाहिए। बाकी बाजार सरकार की नीतियों पर निर्भर।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
