भारत में खरीफ फसलों की बुवाई तेज़, धान और दालों की खेती में जबरदस्त बढ़ोतरी
01-Jul-2025 08:09 AM
भारत में खरीफ फसलों की बुवाई तेज़, धान और दालों की खेती में जबरदस्त बढ़ोतरी
अब तक कुल बुवाई 258.57 लाख हेक्टेयर:
★ कृषि मंत्रालय के अनुसार 27 जून तक खरीफ फसलों की कुल बुवाई 258.57 लाख हेक्टेयर (ल.हे.) रही, जो पिछले साल की इसी अवधि (231.84 ल.हे.) की तुलना में 11.5% अधिक है।
~~~~~~~~~
धान और दालों की बुवाई में तेज उछाल:
★ धान की बुवाई 47.3% बढ़कर 35.02 ल.हे. हो गई (पिछले साल 23.78 ल.हे.)
★ दालों की कुल बुवाई 34% बढ़कर 19.28 ल.हे. हो गई (पिछले साल 14.40 ल.हे.)
~~~~~~~~
मुख्य दालों की स्थिति:
★ उड़द: 2.35 ल.हे. (पिछले साल 1.42)
★ मूंग: 8.58 ल.हे. (पिछले साल 4.30)
★ अरहर: 8.35 ल.हे. (पिछले साल 8.67) — 3.7% की गिरावट
~~~~~~~~~
तिलहन फसलें संभलीं:
★ कुल तिलहन बुवाई: 47.83 ल.हे. (19.8% अधिक)
★ सोयाबीन: 32.04 ल.हे. (पिछले साल 31.78)
★ मूंगफली: 15.79 ल.हे. (पिछले साल 8.14)
★ सूरजमुखी: 0.39 ल.हे. (पिछले साल 0.37)
~~~~~~~~
मोटे अनाजों में तेजी:
★ कुल मोटा अनाज क्षेत्र: 41.14 ल.हे. (पिछले साल 33.28) — 23.6% की वृद्धि
★ मक्का: 23.69 ल.हे. (11% वृद्धि)
★ ज्वार: 2.70 ल.हे. (75.7% वृद्धि)
★ बाजरा: 14.76 ल.हे. (41.9% वृद्धि)
~~~~~~~~~~
कपास में गिरावट:
★ कपास क्षेत्र घटकर 54.66 ल.हे. रह गया (8.8% की गिरावट)
★ जूट और मेस्ता: 5.47 ल.हे. (3% की गिरावट)
~~~~~~~~
गन्ना मामूली बढ़ा:
★ गन्ने की बुवाई 55.16 ल.हे. पर पहुंची (पिछले साल 54.88)
★ कुल मिलाकर, मानसून की अच्छी शुरुआत और समय से हुई वर्षा ने किसानों को समय से बुवाई शुरू करने में मदद दी है। इससे इस बार खरीफ उत्पादन में वृद्धि की संभावना मजबूत हो गई है।
