छोटी इलायची में व्यापार कम

01-Jan-2024 07:41 PM

नई दिल्ली । आज छोटी इलायची की कीमतों में स्थिरता रही। उल्लेखनीय है कि विगत 8/10 दिनों के दौरान छोटी इलायची की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति किलो की तेजी आने के कारण आज व्यापार कम रहा।

जिस कारण से दिल्ली बाजार में भाव पूर्व स्तर पर रहे। उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई कार्डमम प्लांटर्स एसो० संदमपारा नीलामी में 52806 किलो की आवक हुई और 47725 किलो का व्यापार हुआ।

अधिकतम भाव 2622 रुपए एवं एवरेज भाव 1668.64 रुपए प्रति किलो बोले गए जबकि एक बाजार सूत्रों का मानना है कि पोंगल पर्व तक व्यापार मजबूत रहेंगे।

तत्पश्चात भाव घटने की संभावना है। क्योंकि चालू माह के दौरान ग्वाटेमाला में भी नई छोटी इलायची की आवक बढ़नी शुरू हो जाएगी। जिस कारण से नियमित मांग घट सकती है।  

Latest News