छोटी इलायची - नुकसान के समाचारों से छोटी इलायची तेज
03-Jun-2024 07:35 PM
नई दिल्ली । आज छोटी इलायची की कीमतों में तेजी रही। उल्लेखनीय है कि गत दिनों बारिश की कमी से छोटी इलायची के पौधों को नुकसान हुआ था। तथा वर्तमान में हो रही बारिश से पौधों का गलना शुरू हो गया है। जिस कारण से जुलाई माह में आने वाली नई फसली का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
सूत्रों का कहना है कि यह तो सच है कि छोटी इलायची की पीकिंग अवश्य ही कम आएगी। आगामी पीकिंग की स्थिति कैसी रहती है यह मौसम पर निर्भर करेगा।
उल्लेखनीय है कि छोटी की फसल 5/6 पीकिंग में आती है। बहरहाल नुकसान के समाचारों के कारण नीलामी केन्द्रों पर भाव घट रहे हैं जिस कारण नीलामी केन्द्रों पर छोटी के क्वालिटीनुसार भाव 75/100 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ बोले गए हैं।
उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई दि केरला कार्डमम प्रोसेसिंग एंड मार्केटिंग कम्पनी लिमिटेड नीलामी में 45275 किलो की आवक हुई और 44275 किलो का व्यापार हुआ। नीलामी में अधिकतम भाव 2944 रुपए एवं एवरेज भाव 2355.17 रुपए प्रति किलो बोला गया।
उत्पादक केन्द्रों के तेज समाचार मिलने के कारण दिल्ली बाजार में भी छोटी इलायची के भाव 50/75 रुपए तेजी के साथ बोले गए। अभी बाजार में धारणा तेजी की बनी हुई है। क्योंकि नए मालों की आवक शुरू में एक माह से अधिक का समय शेष है।
