गेहूं की कीमतों में फिर बना तेजी का माहौल

12-Feb-2025 10:12 AM

गेहूं की कीमतों में फिर बना तेजी का माहौल
★ पहले टेंडर के दौरान दिल्ली गेहूं 3120 रुपए प्रति क्विंटल था परन्तु उसके बाद 04 जनवरी 2025 को भाव 3360 के उच्चतम स्तर पर आया, फिर 07 जनवरी को घटकर 3060 रुपए, 14 मार्च को बढ़कर 3320 पहुंचा जिसके बाद OMSS टेंडर में बिक्री आवंटन को बढ़ाकर 2.5 लाख टन फिर टेंडर में नीची बोली लगने से लुढ़ककर 31 जनवरी 2025 को 3050 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आया परन्तु फरवरी में कीमतों में बनने लगा तेजी का माहौल 06 फरवरी को भाव 3120 रुपए व कल 11 फरवरी को 3220 रुपए प्रति क्विंटल बंद हुआ।
★ सुनने में आया कि 11 फरवरी को इससे भी ऊंचे भावों पर सौदे हुए थे परन्तु कोई प्रमाण न होने के कारण आई ग्रेन इंडिया ने नहीं भेजे।
★ आज एफसीआई द्वारा 11वे टेंडर के तहत गेहूं की बिक्री की जाएगी। इस टेंडर में 2.5 लाख टन गेहूं बेचा जाएगा।
★ आई ग्रेन इंडिया को उम्मीद है कि टेंडर में बड़ी मात्रा में गेहू बिक्री की जाएगी परन्तु यह बिक्री निचले भावों पर हो सकती है।
★ मंडियों में गेहूं की आवक बेहद कमजोर, एफसीआई का गेहूं केवल मिलर्स को दिया जा रहा है ऐसे में मंडियों में माल के अभाव से कीमतों में एक बार फिर तेजी का माहौल बनने लगा।
★ मार्च की शुरुआत में कुछ क्षेत्रों में गेहूं की नई फसल आने लेगी। अभी तक फसल स्थिति अच्छी परन्तु कुछ क्षेत्रों में तापमान ऊंचा।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि जब गेहूं की खरीद शुरू होगी उसे पहले बिक्री बंद हो जाएगी, मंडियों में जो माल आएगा हाथों-हाथ बिक सकता है। डिमांड बनी रहेगी, ऐसे में कीमतों का नीचे आना मुश्किल दिख रहा है कीमतें MSP से ऊंची बनी रहने की सम्भावना।

Latest News