गुजरात में धनिया को छोड़कर अन्य मसालों की बिजाई बढ़ी
01-Jan-2024 07:42 PM
नई दिल्ली । गुजरात में मसालों के अंतिम बिजाई आंकड़े आ चुके है। गुजरात कृषि विभाग द्वारा जारी किए गए अनुमानों के अनुसार धनिया की बिजाई गत वर्ष की तुलना में कम रही है।
जबकि अन्य मसालों में जीरा, ईसबगोल, सौंफ की बिजाई में वृद्धि दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनिया की बिजाई गत वर्ष के 2.21 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस वर्ष 1.24 लाख हेक्टेयर पर की गई है।
जबकि जीरा का बिजाई का क्षेत्रफल इस वर्ष 5.52 लाख हेक्टेयर हो गया जोकि गत वर्ष 2.75 लाख हेक्टेयर था।
इस वर्ष ईसबगोल बिजाई 27686 हेक्टेयर पर की गई है गत वर्ष बिजाई का क्षेत्रफल 13050 हेक्टेयर का रहा था। सौंफ की बिजाई गत वर्ष की तुलना में 80276 हेक्टेयर बढ़कर 131113 हेक्टेयर के स्तर पर पहुंच गई है।
