इंडोनेशिया ने जून के लिए CPO संदर्भ मूल्य घटाया
29-May-2026 07:36 PM
इंडोनेशिया ने जून के लिए CPO संदर्भ मूल्य घटाया
इंडोनेशिया सरकार ने जून 2026 के लिए कच्चे पाम तेल (CPO) का संदर्भ मूल्य घटाकर 1,029.51 डॉलर प्रति टन निर्धारित किया है, जो मई के 1,049.58 डॉलर प्रति टन से 20.07 डॉलर कम है। इसके साथ ही जून के लिए CPO पर लगने वाला निर्यात शुल्क 178 डॉलर से घटाकर 148 डॉलर प्रति टन कर दिया गया है।
संदर्भ मूल्य में गिरावट के कारण निर्यात पर लगने वाले कुल कर एवं शुल्क का बोझ कम होगा। साथ ही आयातक देशों द्वारा चुकाए जाने वाले शुल्क में भी लगभग 30 डॉलर प्रति टन की कमी आ सकती है, जिससे इंडोनेशियाई पाम तेल वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकता है।
यदि मलेशिया के पाम तेल बाजार में भी कमजोरी बनी रहती है, तो जून-जुलाई के दौरान एशियाई खरीदारों की मांग इंडोनेशियाई पाम तेल की ओर और बढ़ सकती है।
Indonesia Lowers June CPO Reference Price
Indonesia has lowered its June 2026 crude palm oil (CPO) reference price to $1,029.51 per metric ton, down by $20.07/ton from May's reference price of $1,049.58/ton. The government has also reduced the CPO export duty to $148/ton, compared with $178/ton in May.
The lower reference price and reduced export duty are expected to decrease the overall tax burden on Indonesian palm oil exports. Market participants estimate that import costs for buyers could decline by around $30/ton, improving the competitiveness of Indonesian palm oil in global markets.
With export costs easing, Indonesian CPO and refined palm oil offer prices may become more attractive to major importing countries such as India and China. The development could support export demand while putting some pressure on global vegetable oil prices.
