जीरा- कीमतों में मजबूती
03-Jun-2024 07:37 PM
नई दिल्ली । आज जीरा कीमतों में तेजी रही। जानकार सूत्रों का कहना है कि हालांकि निर्यात व्यापार सीमित है लेकिन आपसी सट्टेबाजी एवं उत्पादक केन्द्रों पर घटती आवक के कारण हाजिर बाजारों में जीरे के भाव 500/700 रूपये प्रति क्विंटल तेजी के साथ बोले गए।
सूत्रों का कहना है कि भाव कम होने के कारण किसानों ने माल रोक लिया है। जिस कारण से ऊंझा मंडी में आवक 12 हजार बोरी की रह गई है। जबकि राजकोट में आवक 800 बोरी एवं गोंडल में 600 बोरी की रही।
राजस्थान की मेड़ता, नागौर, जोधपुर मंडी में भी आवक घटकर 1000/2000 बोरी की रह गई है। हालांकि कीमतों में अधिक तेजी की संभावना नहीं है क्योंकि आगामी दिनों में भी चीन के नए मालों की आवक शुरू हो जाएगी
और समाचार है जिस कारण से भारतीय जीरे का निर्यात प्रभावित हो सकते हैं क्योंकि चीन भारतीय जीरे का प्रमुख खरीदार होता है। लेकिन चीन की पैदावार बढ़ने के कारण चीन की निर्यात मांग कम रहेगी। वायदा बाजार में आज जून का जीरा 1625 रुपए एवं जुलाई का 1210 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है।
