कालीमिर्च में तेजी रही
01-Jan-2024 07:40 PM
नई दिल्ली । वर्तमान में कालीमिर्च के भाव मजबूती के साथ बोले जा रहे। बाजार सूत्रों का कहना है कि कालीमिर्च की कीमतों में यह तेजी अस्थाई है।
क्योंकि चालू माह के अंत तक उत्पादक केन्द्रों पर नए देसी मालों की आवक शुरू हो जाएगी और इस वर्ष उत्पादन भी गत वर्ष की तुलना में अधिक होने के समाचार है।
व्यापारियों का कहना है कि विगत कुछ समय से आयातित विदेशी कालीमिर्च की आवक न होने के कारण कीमतों में तेजी बनी हुई है।
जिस कारण से गत सप्ताह कालीमिर्च के दामों में 20/25 रुपए प्रति किलो की मजबूती रही। वर्तमान में इंटरनेशनल बाजार में वियतनाम की कालीमिर्च 3900/4000 डॉलर प्रति टन चल रही है। जबकि ब्राजील का भाव 3270 डॉलर एवं इंडोनेशिया का 3887 डॉलर प्रति टन का भाव बोला जा रहा है।
