केंद्रीय पूल में गेहूं का स्टॉक घटा परन्तु चावल/धान का बड़ी मात्रा में बढ़ा
12-Feb-2025 10:35 AM
केंद्रीय पूल में गेहूं का स्टॉक घटा परन्तु चावल/धान का बड़ी मात्रा में बढ़ा
गेहूं
★ 01 फरवरी 2025 को केंद्रीय पूल में गेहूं का स्टॉक 161.74 लाख टन उपलब्ध। इस समय गेहूं बिक्री OMSS स्कीम के साथ-साथ PDS में भी हो रही है।
★ पिछले एक महीने यानी जनवरी से अब तक स्टॉक 22.37 लाख टन घटा। गत वर्ष 01 फरवरी 2024 को स्टॉक 132.66, 01 फरवरी 2023 को 154.44 लाख टन था।
★ 2024 के मुकाबले 2025 में स्टॉक 29.08, 2023 के मुकाबले 2025 में स्टॉक 7.3 लाख टन बढ़ा।
★ यह स्टॉक नोर्म्स (138 लाख टन) से 23.74 लाख टन अधिक है।
★ सरकर की करनी होगी तारीफ कि बार-बार नियमों में बदलाव करके सप्लाई स्थिति को संभाले रखा अन्यथा स्थिति और खराब हो सकती थी यहां तक कि भारत को गेहूं आयात करना पड़ सकता था।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
धान/चावल
★ केंद्रीय पूल में 01 फरवरी 2024 को चावल का स्टॉक 340.06, धान का 501.47 लाख टन उपलब्ध।
★ चावल का स्टॉक 1 जनवरी 2025 से 49.14, धान का 25.19 लाख टन अधिक।
★ फरवरी 2024 के मुकाबले फरवरी 2025 में चावल का स्टॉक 129.81 लाख टन अधिक, धान का स्टॉक 45.25 लाख टन घटा।
★ फरवरी 2023 के मुकाबले फरवरी 2025 में चावल का स्टॉक 170.43 लाख टन व धान का स्टॉक 49.15 लाख टन बढ़ा।
★ देश में इस वक्त चावल का स्टॉक बड़ी मात्रा में उपलब्ध जिसे देख एफसीआई द्वारा एथनोल बनाने के लिए डिस्टिलरी को 24 लाख टन चावल देने की मंजूरी भी दी गयी। गेहूं की जगह चावल की बिक्री भी OMSS में बढ़ाई जा रही है।
★ कुल मिलाकर देश में चावल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध।
★ जिसके कारण कीमतों में गिरावट का बन रहा है माहौल।
★ निर्यात खोले जाने के बावजूद उल्लेखनीय तेजी नहीं आई
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि चावल की कीमतों में लम्बी तेजी के आसार कम।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ सरकार ने PIB पर जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार व कोपरेटिव को 12 लाख टन चावल OMSS के तहत 2250 रुपए प्रति क्विंटल पर दिया जाएगा। इसके साथ ही 24 लाख टन चावल एथनोल बनने के लिए डिस्टिलरी को 2250 रुपए प्रति क्विंटल पर दिया जाएगा।
★ एथनोल डिस्टिलरी को चावल 2250 रुपए प्रति क्विंटल (पहुंच सहित) पर दिया किया जायेगा अन्य में किराया भाड़ा शमिल नहीं होगा।
