महाराष्ट्र की चीनी उत्पादन पर बड़ा असर
07-Apr-2025 05:05 PM
महाराष्ट्र की चीनी उत्पादन पर बड़ा असर
★ 2024-25 के सीज़न में राज्य का चीनी उत्पादन 20% की भारी गिरावट के साथ 95.2 लाख टन से घटकर केवल 76.1 लाख टन पहुंचा।
★ इस वर्ष रिकॉर्ड 92 चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं, जिनमें सोलापुर की 40 और कोल्हापुर की 16 मिलें शामिल हैं, जबकि पिछले साल केवल 36 मिलें बंद हुई थीं। इसका मुख्य कारण गन्ने की कम उपलब्धता और पेराई क्षमता में वृद्धि है।
★ पिछले सीज़न की तुलना में इस बार औसत चीनी रिकवरी रेट 10.04% से घटकर 9.37% पर आया।
★ इस बार सीज़न की शुरुआत देर से हुई और साथ ही एक बड़ा हिस्सा इथेनॉल उत्पादन की ओर मोड़ा गया, जिससे चीनी उत्पादन और प्रभावित हुआ।
★ ISMA के अनुसार, 2024-25 में चीनी उत्पादन में भी लगभग 15% की गिरावट यानि 320 लाख टन से घटकर 272 लाख टन रह सकता है।
