महाराष्ट्र में 63.58 लाख एकड़ भूमि में खरीफ फसलें क्षतिग्रस्त

23-Sep-2025 07:57 PM

मुम्बई। पिछले चार सप्ताहों के दौरान अत्यन्त मूसलाधार बारिश होने तथा खेतों में पानी भर जाने से महाराष्ट्र में 63,58,300 एकड़ भूमि में खरीफ फसलों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिल रही है।

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री का कहना है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुआ सरकार राज्य में कम सूखा (वेट ड्राउट) की घोषणा करने का निर्देश ले सकती है। महाराष्ट्र के 30 जिलों में बाढ़-वर्षा से खरीफ फसलों को नुकसान होने की खबर है। 

जब सरकार 'सूखे' की घोषणा करती है तब किसानों को मुआवजा से अधिक सहायता प्राप्त होती है। उसके बिजली बिल को माफ़ कर दिया जाता है। फसल ऋण की वसूली रोक दी जाती है। पानी का टैक्स समाप्त कर दिया जाता है और अलग से राहत सहायता प्रदान की जाती है। 

विपक्षी दल एवं कृषि विशेषज्ञ सरकार पर 'वेट ड्राउट' की घोषणा के लिए दबाव बढ़ा रहे हैं। कृषि मंत्री का कहना है कि इस पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया जा रहा है किसान भी इसकी मांग कर रहे हैं।

लेकिन वेट ड्राउट की घोषणा के लिए कुछ खास नियम बना हुआ हैं जिस पर सरकार निर्णय लेगी। महाराष्ट्र के बीड, नांदेड, सोलापुर, रत्नागिरी, नागपुर तथा चंद्रपुर सहित कई अन्य जिलों में प्राकृतिक आपदाओं से खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है।