नेपाल से भारत को बढ़ रहा है तेलों का निर्यात
12-Feb-2025 11:20 AM
नेपाल से भारत को बढ़ रहा है तेलों का निर्यात
★ SEA ने कहा कि SAFTA नियमों के तहत SAFTA देशों द्वारा अपने उत्पादों को बिना शुल्क के भारत में डंप करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे घरेलू बाज़ारों में कीमतों पर दवाब बन रहा है तथा किसानों तथा कृषि उत्पाद प्रोसेसर्स को नुकसान हो रहा है।
★ आयात और निर्यात डेटा के अनुसार 15 अक्टूबर 2024 से 15 जनवरी 2025 के बीच नेपाल ने 1,94,974 टन खाद्य तेल (मुख्य रूप से कच्चा सोयाबीन और सूरजमुखी तेल) आयात किया, जबकि इसी तीन महीने की अवधि में उसने भारत को 1,07,425 टन खाद्य तेल का निर्यात किया।
★ यह आयात आंकड़ा नेपाल की मासिक खाद्य तेल आवश्यकता (लगभग 35,000 टन, वार्षिक 4,30,000 टन) से भी अधिक है।
★ SEA ने सरकार से तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा।
