News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एल नीनो का असर गहराने की आशंका, 2026 मानसून 90% से नीचे रह सकता है: स्काइमेट

23-Jun-2026 10:24 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: एल नीनो का असर गहराने की आशंका, 2026 मानसून 90% से नीचे रह सकता है: स्काइमेट
★ एल नीनो के कारण 2026 का दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से काफी कमजोर रह सकता है। स्काइमेट के जी.पी. शर्मा के अनुसार वर्षा दीर्घकालिक औसत (LPA) के 90% से भी नीचे, करीब 84-85% तक रह सकती है। हालांकि जुलाई में बारिश में सुधार की उम्मीद है, लेकिन अगस्त के मध्य में लंबे शुष्क दौर की आशंका बनी हुई है।
★ एल नीनो का असर खरीफ के साथ-साथ रबी फसलों पर भी पड़ सकता है। उत्तर भारत में गेहूं और चना जैसी रबी फसलें अधिक जोखिम में हैं, जबकि दक्षिण भारत पर प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। इंडोनेशिया और मलेशिया में पाम तेल उत्पादन प्रभावित हो सकता है, जबकि कमजोर गन्ना उत्पादन के कारण अगले वर्ष चीनी को एथेनॉल में डायवर्ट किए जाने की संभावना कम बताई गई है।
★ विशेषज्ञों के अनुसार खाद्य मुद्रास्फीति का असर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक दिखाई दे सकता है, जबकि 2027 में मानसून की स्थिति 2026 की तुलना में बेहतर रहने की संभावना है।